Web Browser क्या है ब्राउज़र के प्रकार- Web Browser in hindi?

Rate this post

हैलो दोस्तों क्या आप web browser kya hai जानना चाहते है? अगर आप Web browser in hindi में सब कुछ जानना चाहते हैं तो इस लेख को अन्त तक ज़रूर पढ़े। क्योंकि आज के इस लेख में आप web browser kya hai जानेंगे और साथ ही साथ वेब ब्राउज़र के प्रकार, वेब ब्राउज़र के उदाहरण, वेब ब्राउज़र के फायदे, वेब ब्राउज़र के कार्य आदि चीज़ें जानेंगे।

web browser एक प्रकार का software होता है जो आपके कम्प्यूटर, मोबाइल या laptop में Install होता है। आप अगर web browser का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके नाम और ब्राउज़र का इस्तेमाल क्यों किया जाता है सब पता होना चाहिए तो चलिए आपको Web browser in hindi के इस आर्टिकल में सभी जानकारी विस्तार से बताते है।

Table of Contents

web Browser क्या है- Web Browser Kya Hai?

Web browser दो शब्दों से मिल कर बना है। पहला web जिसका मतलब होता है Internet और दूसरा browser जिस का मतलब होता है ढूँढना। तो web browser का मतलब होता है कि internet की सहायता से किसी भी विषय के बारें में पूरी जानकारी लेना या ढूंढ ना।

Web browser का इस्तेमाल कर के आप दुनिया में हर किसी जगह व हर किसी इन्सान के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपने मोबाइल या कम्प्युटर पर internet के माध्यम से कोई चीज़ को देखते व डाउनलोड करते है। तो वो web browser ही कह लाता है।

Web browser एक software application है। जो internet के साथ ही आया था। इसका इस्तेमाल आप अपने मोबाइल और कम्प्युटर के साथ साथ laptop व tablet में भी कर सकते हैं।

Web browser को आप एक software application भी कह सकते हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल internet पर मौजूद data और information को access करने के लिए किया जाता है।

Web browser एक तरह का program भी होता है जो आपकी device पर चलता है और जो जानकारी आप उस पर search करते हैं। वो आपको screen पर दिखा देता है।

जब आप web browser पर कुछ enter करते हैं तो आपका broswer अपने web sever से connect हो जाता है। और उससे जानकारी लेके आपको देता है। web browser HTTP (Hypertext transfer protocol) की मदद से अपने server से connect हो पाता है।

वेब ब्राउज़र क्या है उदाहरण सहित जानिए?

Web Browser Kya Hai
Web Browser in hindi

Web browser एक software है। जिसका इस्तेमाल करके आप internet पर जानकारी प्राप्त करते है। कोई भी browser मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टैबलेट आदि जैसी devices पर काम करता है। और साथ ही साथ browser को इंटरनेट कनेक्शन की भी ज़रूरत पड़ती है।

अगर हम web browser के उदाहरण की बात करें तो। आज के समय में बहुत सारे web browser उपलब्ध है। जैसे कि- Google Chrome, Microsoft Edge, Mozilla Firefox, Safari आदि।

Web browser और user के बीच एक तरह का इंटरफ़ेस बना रहता है। जब भी कोई user internet पर कोई चीज़ search करता है तो web browser अपने server से contact बनाता है। फिर उसी के बाद ही user अपनी search की गई जानकारी को access कर पाता है। Web browser HTML के द्वारा ही अपने server को contact करता है।

Web browser आपको internet के माध्यम से जानकारी देता है। और यह Hypertext Transfer Protocol का इस्तेमाल करके अपने server से connect होता है। उसके बाद ही आपको जानकारी मिल पाती है।

HTML एक तरह की भाषा होती है। जो Web pages और web content पर जानकारी display करने में मदद करती है। जब आपके web browser पर web page load हो रहा होता है तो browser HTML के Code को पढ़कर उसे ऐसी भाषा में बदल देता है जो एक internet user के समझ में आए।जैसे कि – text, image, video, और audio।

यह भी पढ़े- Phone Ko Reset Kaise Kare Phone Reset करने के 5 तरीके?

वेब ब्राउज़र के उदाहरण?

Google Chrome- Google chrome सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला web browser है। जो कि Google द्वारा ही बनाया गया है। इस web browser की खास बात यह है कि इसकी speed बहुत तेज़ है, इसमे आपका data सुरक्षित रहता है और ये आपको बहुत features देता है।

Mozilla Firefox- यह web browser privacy, अनुकूलन विकल्पों और वेब मानकों पर ज़्यादा ध्यान देता है। यह एक नियमित अपडेट प्रदान करता है।

Microsoft Edge- यह web browser Microsoft द्वारा बनाया गया है। यह विंडोज़ 10 और उसके बाद के versions के लिए एक डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र है। यह क्रोमियम पर बनाया गया है। और यह तेज़ व सुरक्षित ब्राउज़िंग अनुभव देता है।

Safari- ये web browser Apple के द्वारा बनाया गया है। यह केवल macOS और iOS devices पर ही काम करता है। यह अपनी तेज़ speed, अपनी ताखत और अपने कमाल के features की वजह से जाना जाता है।

Opera- यह web browser बहुत सारी विशेषताएं देता है। जैसे कि- एक अंतर्निहित विज्ञापन अवरोधक, मुफ्त वीपीएन और अनुकूलन योग्य इंटरफ़ेस। यह विंडोज, मैकओएस, लिनक्स और मोबाइल devices सहित कई प्लेटफार्मों के लिए उपलब्ध होता है।

Brave- यह web browser privacy पर ध्यान देने वाला browser है। जो विज्ञापनों और ट्रैकर्स को डिफ़ॉल्ट रूप से ब्लॉक करता है। इसका उद्देश्य user की privacy का सम्मान करते हुए एक तेज़ और सुरक्षित ब्राउज़िंग अनुभव प्रदान करना होता है।

Vivaldi- यह web browser पावर users के लिए डिज़ाइन किया गया एक उच्च योग्य वाला web browser है। यह व्यापक अनुकूलन विकल्प, टैब प्रबंधन सुविधाएँ और एक अद्वितीय user इंटरफ़ेस देता है।

UC Browser- यह web browser चीनी कंपनी यूसीवेब द्वारा बनाया गया एक मोबाइल web browser है। यह अपनी तेज़ browsing speed और डेटा संपीड़न तकनीक के लिए जाना जाता है। जो इसे सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में लोकप्रिय बनाता है।

Samsung Internet- यह web browser Samsung के द्वारा बनाया गया है। यह web browser Samsung की devices के साथ साथ अन्य android devices पर भी काम करता है। ये एड-ब्लॉकिंग, वीडियो असिस्टेंट और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाएँ देता है।

Tor Browser- यह web browser सबसे ज़्यादा user की privacy पर ध्यान देता है। जो टोर नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट ट्रैफ़िक को रूट करता है और सेंसरशिप को दरकिनार करता है। इसका इस्तेमाल अक्सर डार्क वेब तक पहुँचने और ऑनलाइन privacy बनाए रखने के लिए किया जाता है।

वेब ब्राउज़र कैसे काम करता है?

Web browser एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है जो users को world wide web तक पहुंचने और नेविगेट करने की अनुमति देता है।

  • यह users और इंटरनेट के बीच एक दरवाज़े के रूप में कार्य करता है। जिससे वो web pages को देख सकते हैं।
  • Web browser जल्द से जल्द user द्वारा मांगी गई जानकारी देने का प्रयास करता है।
  • एक ही Web browser में हम बहुत सारे tabs को खोल के बहुत सारी जानकारी एक बार में ले सकते हैं।
  • सभी web browser एक दम मुफ्त होते है बस उन्हे internet connection की आवश्यकता होती है।

वेब ब्राउज़र के प्रकार?

Web browser दो तरीके के होते है

टेक्स आधारित, web browser- वो web browser जो केवल text को ही सपोर्ट करते है। इस तरह के web browser का इस्तेमाल अब नही होता है।

ग्राफ़िक, web browser- ये web browser हर चीज़ को सपोर्ट करते है। जैसे कि- टेक्स, विडियो, एनिमेशन, ऑडियो, और फोटो।

वेब ब्राउज़र के नाम?

  1. Google Chrome
  2. Mozilla Firefox
  3. Microsoft Edge
  4. Safari
  5. Opera
  6. Brave
  7. Vivaldi
  8. UC Browser
  9. Samsung Internet
  10. Tor Browser

ब्राउज़र का उपयोग क्यों किया जाता है?

Web browser का इस्तेमाल user के द्वारा internet पर मौजूद जानकारी को access करने के लिए किया जाता है। user जो भी search करता है web browser उस विषय से समबन्धित सभी web page उस user के सामने खोल देता है। जिससे कि user अपनी इच्छा के अनुसार web page को चुन के जानकारी पढ़ता है।

वेब ब्राउज़र के फायदे?

  • Web browser user को ये अनुमति देता है कि वो कोई भी जानकारी पढ़ सकता है।
  • इसको चलाना बहुत ही आसान है।
  • Web browser सभी तरह के multi media format को सपोर्ट करता है।
  • ये सभी तरह की technology पर काम करना भी जानता है।
  • Web browser के माध्यम से हम घर बैठे दुनिया भर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वेब ब्राउज़र की विशेषताएं?

  • Web browser में टैब्ड ब्राउज़िंग नाम का एक ऐसा feauture होता है जो users को एक ही browser window में कई वेब पेज खोलने की अनुमति देता है।
  • Web browser users को अपनी पसंदीदा websites या content को सहेजने करने की अनुमति देता हैं।
  • अगर आपको कोई website दोबारा देखनी हो लेकिन आप उसका नाम भूल गए हो तो web browser आपको history नाम का भी विकल्प देता है। जिससे आप अपने पुराने content को देख सकते हैं।
  • Web browser को खोलते ही आपको साम ने search का ऑप्शन आ जाता है। जिससे आपका समय बचता है।
  • Web browser आपको download का ऑप्शन भी देता है और साथ ही साथ downloading को रोकने व फिर से शुरू करने का ऑप्शन भी देता है।

वेब ब्राउज़र के components?

  • User interface
  • Browser engine
  • Rendering engine
  • Networking
  • Javascript
  • Ui backend
  • Data storage

वेब ब्राउज़र का इतिहास क्या है?

सबसे पहला web browser Tim berners- lee के द्वारा 1990 में आया था। जिसका नाम nexus है। और सबसे आखिरी web browser 2015 में Microsoft के द्वारा आया था। जिसका नाम edge browser है।

वेब ब्राउज़र और वेब सर्वर में क्या अन्तर है?

Web browser और server world wide web के दो मौलिक घटक है। लेकिन दोनों के काम अलग-अलग है।

Web browser एक तरह का software application होता है जो कि user की device में होता है। जैसे कि- कम्प्यूटर, मोबाइल फोन आदि। इसकी मुख्य विशेषता web content को समझ के user के सामने display करना होता है Google chrome, mozilla firefox आदि web browser है।

वहीं दूसरी ओर server हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों घटकों को बताता है। जो एक नेटवर्क पर users को वेब content और services को स्टोर, प्रोसेस और वितरित करता हैं। server user द्वारा दी गई request को handle करता है, डेटा को process करता है और user को result भेज देता है।

वेब ब्राउज़र की प्रक्रिया?

User को internet पर किसी भी जानकारी को access करने के लिए URL की ज़रुरत पड़ती है। URL पर मौजूद जानकारी HTML document या फिर Web Page के रूप में होती है। ये सभी जानकारी HTML की भाषा में दी जाती है।

Web browser उन HTML Code को हमारे लिए आसान भाषा में कर देता है। ताकि user उसे आसानी से पढ़ सकें।
Web browser की सहायता से हम बहुत सारे web page पर मौजूद जानकारी को देख सकते हैं जो web protocol से बनी हुई होती हैं।

यह भी पढ़े- App Ko Hide Kaise Kare- मोबाइल में किसी भी App को कैसे छुपाए

Mobile के browser कौन से है?

  • Google Chrome
  • Mozilla Firefox
  • Microsoft Edge
  • Opera
  • Brave
  • Vivaldi
  • UC Browser
  • Samsung Internet

और Tor Browser android mobile में काम करते हैं। और safari web browser ios में काम करता है।

Top 5 वेब ब्राउज़र कौन से है?

  1. Google Chrome
  2. Mozilla Firefox
  3. Opera 
  4. Safari 
  5. Internet Explorer

Best वेब ब्राउज़र कौन सा है?

सबसे best web browser google chrome है। जो कि बहुत ही ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है और अपनी तेज़ रफ़्तार व आसान user interface के कारण जाना जाता है।

video credit by:- Target with knowledge onlineclasses

लोगो ने यह भी पूछा? (FAQ)

Q. Web Browser क्या होता है?

वेब ब्राउज़र एक तरह का Software होता है। जिस पर आप कुछ भी Search करते है तो वो आपके मोबाइल व कम्पयूटर पर आजाता है। जैसे कि- तस्वीरें, वीडियो, लेख आदि।

Q. वेब ब्राउज़र कितने प्रकार के होते हैं?

वेब ब्राउज़र के बहुत सारे प्रकार होते हैं। उनमे से कुछ ये है- Internet Explorer, Google Chrome, Microsoft Edge, Mozilla Firefox, Safari आदि।

Q. सबसे प्रसिद्ध वेब ब्राउज़र कौनसा है?

Google Chrome सबसे प्रसिद्ध वेब ब्राउज़र है। यह एक मुफ्त गूगल का वेब ब्राउज़र है। जो सितंबर 2008 में आया था। और यह केवल माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़ में ही चलता था। लेकिन अब ये लिनक्स, मैक, आयोस आदि सबमें चलता है।

Q. भारत का पहला वेब ब्राउज़र कौन सा है?

भारत का पहला वेब ब्राउज़र एपिक है। हिडन रिफ्लेक्स नामक शख्स ने ‘एपिक’ नाम से भारत का पहला वेब ब्राउज़र लॉन्च किया था

Q. सबसे अच्छा ब्राउज़र कौन सा होता है?

Google Chrome को आजकल दुनिया भर में हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। सबसे अच्छे दो ही वेब ब्राउज़र माने जाते हैं। पहला तो Google Chrome और दूसरा Mozilla Firefox।

इन्हे भी पढ़े?

निष्कर्ष-

तो दोस्तों आज के इस लेख में आप सभी ने web browser kya hai जाना और साथ ही साथ वेब ब्राउज़र के उदाहरण, वेब ब्राउज़र के फायदे, वेब ब्राउज़र के कार्य आदि चीज़ें जानी। आशा करते हैं आपको web browser in hindi में यह लेख पसंद आया होगा और साथ ही साथ web browser क्या है आपको अच्छे से समझ में आया होगा।

Leave a Comment