अंजीर खाने के फायदे – 15 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप भी?

Rate this post

हैलो दोस्तो एक बार फिर से आप सभी का Productvisits.com मैं स्वागत है। आज हम लोग  जानेंगे की अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane ke Fayde) क्या होते है। जो लोग मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स खाना बहुत ही ज़यादा पसन्द करते है या फिर ड्राई फ्रूट्स लवर है।

तो यह लेख उन्हे ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योकि सब ही मेवो मे से एक बहुत ही गुणवत्ता से भरा हुआ मेवा है जो कि है अनजीर जिसके बारे में आप सभी को इस लेख में हर तरह की जानकारी मिलेगी। अनजीर क्या है, अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane ke Fayde) क्या होते है। इसके नुकसान क्या होते है,

आदि सब कुछ आप को बताया जायेगा। तो चलिए दोस्तों अब हमलोग जानते हैं अनजीर के बारे में।

Read More:- चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय- 2023 के Best तरीके?

Table of Contents

अंजीर क्या है और अंजीर खाने के फायदे कौन से है?

कुछ फल ऐसे होते हैं कि, वे फल के रूप में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं, लेकिन सूखने के बाद और ज़यादा स्वादिष्ट, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और गुणकारी हो जाते हैं। अंजीर भी उन्हीं फलों में से एक है। इसे फल और ड्राईफ्रूट दोनों तरह से खा सकते है। यह फल जितना ज़्यादा  स्वादिष्ट होता हैं, उतना ज़्यादा गुणकारी भी होता हैं। 

अंजीर को अंग्रेज़ी में  फिग कहा जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम फिकस कैरिका (Ficus carica) होता है। वैज्ञानिकों ने यह बताया है कि यह पेड़ फिकस प्रजाति से संबंधित है। और यह शहतूत परिवार का सदस्य है। इसके फल का रंग हल्का पीला होता है, और पकने के बाद यह गहरा सुनहरा या बैंगनी हो जाता है।

अंजीर के पेड़ की छाल चिकनी और सफेद रंग की होती है। इसका पेड़ सूखे और धूप वाली जगह पर तेज़ी से उगता है। और इसकी जड़ बेहद गहरी होती हैं। साथ ही यह पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी आसानी से पनप जाता है। इसके पेड़ की ऊंचाई 7-10 मीटर तक होती है। ऐसा कहा जाता है कि अंजीर के एक पेड़ की उम्र करीब 100 वर्ष होती है।

हिमालय और शिवालिक एरिया में यह बहुत ज़्यादा पाए जाते हैं। ईरान, भारत और मध्य-पूर्व के देशों में रहने वाले लोग इसे बहुत अधिक मात्रा में खाते हैं।

दुनिया के सबसे पुराने अंजीर के पेड़ का ज़िक्र बाइबल में भी पढ़ने को मिलता है। अंजीर को मूल रूप से मध्य पूर्व और भूमध्य क्षेत्र का फल समझा जाता है। ग्रीक ने तो अंजीर के निर्यात रोकने के लिए कानून तक बना दिया था। लेकिन अब अंजीर का उत्पादन भारत सहित दुनिया के कई देशों में बहुत ज़ोरो शोरो से हो रहा है।

अंजीर फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का एक बहुत ही  बेहतरीन मिश्रण है और इसे लोग सदियों से अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। स्वास्थ्य में लाभ के अलावा अंजीर का इस्तेमाल खाने में मिठास बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। ड्राई और फ्रेश, दोनों ही तरह से अंजीर हेल्दी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता हैं।

अंजीर के प्रकार- Types of Figs?

दुनिया भर में अंजीर के कई सारे प्राकार है और लगभग यह ड्राई फ्रूट् 700 अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं। लेकिन अंजीर के हर प्रकार का अपना अलग ही स्वाद व महत्व है। अंजीर के प्रकार कुछ इस तरह है।

ब्लैक मिशन (Black Mission) – बाहर से इसका रंग काला या फिर हल्का बैंगनी होता है, लेकिन अंदर से इसका रंग गुलाबी होता है। यह अंजीर खाने में मीठी होने के साथ साथ ही रस से भरी हुई भी होती है। इसे हम लोग  केक मे इस्तेमाल कर सकते हैं और या फिर खाने मे मिठास बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।

कडोटा (Kadota) – यह अंजीर हरे रंग की होती है।और इसमें बैंगनी रंग का गूदा भरा हुआ होता है। यह सब ही अंजीरो में सबसे कम मीठी अंजीर होती है। इसे कच्चा भी खाया जा सकता है, और साथ ही साथ इसे गर्म करके और ऊपर से हल्का सा नमक डालकर भी खाया जा सकता है।

कैलीमिरना (Calimyrna) – यह अंजीर बाहर से हरे और पीले रंग की होती है। यह अंजीर सब ही अंजीरो मे से सबसे बड़ी अंजीर होती है।

ब्राउन तुर्की (Brown Turkey) – इस अंजीर का रंग बहार से बैंगनी होता है और इसमे जो गूदा भरा हुआ होता है वो लाल रंग का होता है। यह ज़यादा मीठी नहीं होती है, इसका स्वाद कम मीठा होता है। इसका प्रयोग सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

एड्रियाटिक (Adriatic) – इस अंजीर का रंग बहार से हल्का हरा और अंदर से गुलाबी होत है। इसका रंग हल्का होने की वजह से इसे सफेद अंजीर भी कहा जाता है। यह अंजीर सबसे मीठी अंजीर होती है और इसे फल के तौर पर भी खाया जा सकता है।

Read More:- महिला बवासीर के लक्षण क्या है और जानिए बेहतरीन उपाय?

अंजीर खाने के 15 फायदे? (Anjeer Khane ke Fayde) क्या होते है?

Anjeer Khane Ke Fayde
Anjeer Khane Ke Fayde

अंजीर स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होने के साथ ही साथ  बहुत से फायदे भी देती है। अंजीर खाने से हम कई तरह की बिमारियों से दूर रह सकते है। इसका उपयोग करने से हमारा शरीर स्वस्थ और मज़बूत बना रह सकता है।

अंजीर को खाने से हम अपने स्वास्थ्य को ठीक कर सकते है। और अगर आपको कोई भी बीमारी है, तो उस बिमारी को हम कुछ हद तक कम कर सकते है। लेकिन,अगर कोई गंभीर तरह की बीमारी है, तो उस अवस्था में डॉक्टर से इलाज करवाना ही सबसे बहतर होगा। तो चलिए जानते है अंजीर के कुछ फायदे -:

1. पाचन और कब्ज़ में करे मदद- 

पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए और कब्ज़ से राहत पाने लिए हमें फाइबर की ज़रूरत होती है। और, अंजीर में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए, जब अंजीर को खाया जाता है, तो इसमें मौजूद फाइबर, मल को एक जगह इकट्ठा करके बाहर निकालने में मदद करता है। पेट  को साफ करने में अंजीर बहुत ही फायदेमंद होती है। 

अंजीर खाने से आपका पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम कर सकता है और कब्ज़ की समस्या से भी राहत मिल  सकती है। पाचन तंत्र को अच्छा बनाने के लिए दो-तीन अंजीर को एक कटोरी में रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह ऐसे ही या फिर शहद के साथ उसे खाले।

Read More:- अनवांटेड किट खाने के बाद कितने दिन बाद पीरियड आता है?

2. हृदय के लिए अंजीर के फायदे

चूहों पर कि गई जाँच से पता चलता है कि अंजीर को खाने से लिपिड प्रोफाइल में सुधार आ सकता है। इस रिसर्च में यह भी देखा गया है कि अंजीर को खाने से हृदय में उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (HDL-C) में इज़ाफा होता है। अंजीर का यह अहम गुण हृदय के लिए वसा कोशिकाओं से पैदा होने वाले जोखिम (adipogenic risk) को कम कर सकता है।

3. वज़न कम करने में करे मदद 

अगर आप में से कोई वज़न कम करने के बारे में सोच रहा है, तो आप अंजीर की मदद ले सकते है। अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत ही ज़्यादा होती है और कैलोरी कम होती है। साथ ही साथ सूखे हुए अंजीर के फल में फैट बहुत कम यानी सिर्फ 0.56% ही होता है। इसलिए, यह वज़न कम करने में मदद करती है।

4. कोलेस्ट्रॉल के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर की पत्तियों में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव पाया जाता है, जिसके चलते यह ट्राइग्लिसराइड नामक लिपिड सीरम को बढ़ने से कम कर सकती है और साथ ही साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) में बढ़ोत्तरी कर सकती है। वहीं, एक अन्य रिसर्च से यह पता चलता है कि अंजीर को खाने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL), ट्राइग्लिसराइड और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई बदलाव नहीं आता है। 

5. लिवर के लिए अंजीर है बेहतरीन 

अंजीर फल के साथ-साथ उसके पत्ते भी सेहत के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि लिवर को स्वस्थ रखने में अंजीर के पेड़ की पत्तियों को बहुत लाभदायक पाया गया है। इसकी पुष्टि NBCI (एनसीबीआई) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च पेपर से होती है। इस रिसर्च के अनुसार, अंजीर की पत्तियों में हेप्टोप्रोटेक्टिव (लिवर सरंक्षण) गुण पाया जाता है,

जो हानिकारक तत्वों से लिवर की रक्षा कर सकता है। स्वस्थ लिवर के लिए अंजीर की पत्तियों के पाउडर को खाया जाता है। इसके अलावा, अंजीर की पत्तियों की चाय बनाकर इसके लाभ लिए जा सकते हैं।

6. डायबिटीज के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर के पत्तों में ऐसे बहुत सारे गुणकारी तत्व मौजूद हैं, जो मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी है। चूहों पर की गई एक जाँच से यह पता चलता है कि अंजीर की पत्तियों में एथिल एसीटेट अर्क पाया जाता है। यह अग्नाशय की बीटा कोशिकाओं के जरिए इन्सुलिन उत्पादन को उत्तेजित करके एंटीडायबिटिक प्रभाव दिखा सकता है। इसलिए, अंजीर खाने के फायदे में डायबिटीज से बचाव होना भी शामिल है।

आप डायबिटीज के प्रभाव को कम करने के लिए अंजीर के पत्तों की चाय बनाकर उसे भी पी सकते हैं। अंजीर की चार-पांच पत्तियों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर उसे उबालकर पिएं। इसके अलावा आप यह भी कर सकते हैं कि, अंजीर के पत्तों को पहले सुखा लें और फिर पीसकर पाउडर बना लें। और फिर उस पाउडर की चाय बनाकर पीए। इससे आपको अपनी  डायबिटीज में फायदा दिखाई देने लगेगा।

7. कैंसर में बचाव के लिए अंजीर के फायदे

यह तो आप सब जानते ही होंगे कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। और इसका कोई सही इलाज एलोपेथी में अभी तक नहीं आया है। और इसमे इसके इलाज के लिए व्यापक चिकित्सा प्रक्रिया से गुज़रने की ज़रूरत होती है, लेकिन जहा तक अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखकर इस गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।

अंजीर को खाने से कैंसर से कुछ हद तक बचाव किया जा सकता है। अंजीर को खाने से पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

एक रिसर्च के मुताबिक यह पता चलता है कि, अंजीर के लेटेक्स में प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम पाया जाता है, जिसमें एंटीकैंसर प्रभाव होता है। इसलिए, इसके प्रति कैंसर कोशिका लाइन संवेदनशील हो सकती है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अंजीर को खाने से पेट में मौजूद कैंसर कोशिकाओं के विकास में बाधा पैदा कर सकता है।

चूहों पर किए गए एक रिसर्च के से यह पता चलता है कि, अंजीर का लेटेक्स ट्यूमर के विकास को बाधित कर सकता है। इसलिए, नियमित तौर पर अंजीर को खाने से कैंसर से बचा जा सकता है।

Read More:- पीरियड के कितने दिन बाद सम्बंध बनाना चाहिए?

8. हड्डियों को करे मज़बूत 

अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। शरीर की हड्डियों को मज़बूत करने के लिए ये सभी गुण बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होते हैं। अंजीर मे पाये जाने वाले तत्व हड्डियों पर बहुत ही अच्छे तरीके से काम कर सकते हैं, जिससे उनकी मज़बूती बढ़ सकती है।  हड्डियों को मज़बूत करने के लिए अंजीर खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अंजीर में कैल्शियम बहुत ही ज़्यादा  मात्रा में पाया जाता है।

9. रक्तचाप के लिए अंजीर के फायदे

अगर कोई इन्सान अच्छी तरह से अंजीर खाता है तो उसके रक्तचाप का संतुलित सही रह सकता है। अंजीर में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स, फिनोल और पोटैशियम मिलकर उच्च रक्तचाप की परेशानियों को कम कर के उसका संतुलित बनाए रख सकता हैं।

10. ऊर्जा का स्रोत

हम सभी दिनभर भागदौड़ करते रहते हैं और भागदौड़ के लिए शरीर को ऊर्जा की बहुत ज़रूरत पड़ती है। इस ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हमें अपनी डायट में भोजन के साथ साथ अंजीर को भी शामिल करना चाहिए, यह हमारे लिए बेहद ही बेहतर साबित हो सकता है। सूखे अंजीर में लगभग 249 कैलोरी पाई जाती है, जिससे शरीर को बहुत ऊर्जा मिल सकती है। 

11. अंजीर के एंटीऑक्सीडेंट के बेहतरीन गुण

अंजीर को एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत माना गया है। एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के कारण ही अंजीर शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म कर के हमें कई तरह की बीमारियों से बचा सकती है। अंजीर को खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है। इससे एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम कर सकता है। इस तरह से यह कहा जा सकता हैं।

कि अंजीर का यह गुण शरीर के लिए लाभदायक हो सकता है। एनसीबीआई की ओर से की गई एक रिसर्च में भी यह कहा गया है कि,हम सभी को अपनी डायट में अंजीर को ज़रूर शामिल करना चाहिए।

12. यौन शक्ति के लिए अंजीर खाने के फायदे

अंजीर को खाने से बहुत तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है, और यह प्रजनन क्षमता और यौन शक्ति को भी बढ़ा सकती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक जाँच के अनुसार यह पता चलता है कि, अंजीर की पत्तियों का अर्क शुक्राणुओं की गुणवत्ता व संख्या में वृद्धि कर सकता है।

इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शुक्राणुओं को किसी भी प्रकार की क्षति से बचा सकते हैं । और, सूखे अंजीर को खाने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी बेहतर हो सकती है। लेकिन, अगर ऐसी कोई समस्या गंभीर है, तो उसे डॉक्टर से इलाज करवाकर राय ज़रूर लेनी चाहिए।

13. इम्यूनिटि को बढ़ाती है अंजीर

अगर हमारा इम्यूनिटि सिस्टम अच्छा नहीं होता है, तो कई बीमारियां हमारे शरीर मे अपना घर बना लेती है।  इसलिए, हमें अपने इम्यूनिटि सिस्टम को बेहतर करना है, तो उसके लिए अंजीर को अवश्य खाना होगा क्योंकि अंजीर हमारे इम्यूनिटि सिस्टम को बेहतर बनाने में काफी मदद कर सकती है।

अंजीर में पॉलीसेकेराइड नामक कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटर प्रभाव होता है। इम्यूनोमॉड्यूलेटर प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने का काम करता है।

14. झुर्रियों को रोकने में आए काम

झुर्रियों से हर कोई कतराता है, खास तौर पर महिलाए क्योंकि चेहरे पर असमय पड़ने वाली झुर्रियां खूबसूरती पर दाग साबित होती हैं। इससे बचने के लिए हम अंजीर का प्रयोग कर सकते है। अंजीर के फल का रस स्किन मेलेनिन और सीबम (शरीर से निकलने वाला एक प्रकार का तेल) के स्तर को कम कर सकता है।

साथ ही साथ यह ड्राई  स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है। अंजीर को हाइपर पिगमेंटेशन, कील-मुंहासों और झुर्रियों जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

15. बालों के लिए अंजीर के फायदे

बालों का झड़ना आज कल हर दुसरे इंसान की समस्या बन गया है। अक्सर पोषक तत्वों की कमी के कारण ही बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। चूहों पर की गई एक रिसर्च के मुताबिक यह पता चलता है कि नारियल का तेल और सोयाबीन जैसे प्राकृतिक तत्वों के साथ अंजीर को मिलाकर तैयार किया गया फॉर्मूला बीटा कैरेटीन के उत्पादन को बढ़ा कर बालों को लम्बा करने में मदद कर सकता है।

एक और रिसर्च में यह पाया गया है कि अंजीर की पत्तियों का अर्क गंजेपन जैसी समस्या में भी बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीइन्फ्लामेट्री और एंटी-एंड्रोजन गुण बालों को स्वस्थ , लम्बे और घने बनाने में मदद कर सकते हैं।

Read More:- Best 11+ कैंसर से बचने के उपाय आप भी जानिए 2022 की जानकारी? Cancer Se Bachne Ke Upay

अंजीर के नुकसान 

अंजीर खाने से आपकी पूरी सेहत को तमाम तरह के स्वस्थ्य लाभ मिलते हैं। जैसे कि यह वज़न घटाने से लेकर लिवर, कब्ज़, स्किन और कमज़ोर हड्डियों से जुड़ी हर समस्या को दूर कर देती है। लेकिन हर चीज़ के कोई ना कोई नुकसान ज़रूर होते है। किसी दवा के साथ रिएक्शन या फिर अंजीर की वजह से एलर्जी सामान्य तौर पर देखी तो नहीं गई है।

इसलिए बिना किसी परेशानी के आप अंजीर की एक सीमित मात्रा की डाइट को आराम से ले सकते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को अंजीर से दिक्कत हो सकती है। 2010 की एक रिसर्च में ये सामने आया था कि जिन लोगों को रबर लैटेक्स से एलर्जी है उन्हें अंजीर से भी एलर्जी हो सकती है।

क्योंकि अंजीर मल्बेरी फैमिली का फल है, इसलिए अगर आपको कटहल या Osage orange से एलर्जी है तो आपको अंजीर से भी एलर्जी होने की सम्भावना है।अधिक मात्रा में अंजीर को खाने से नुकसान भी पहुंच सकता है जैसे कि-

* अंजीर को हमें संतुलित मात्रा में खाना चाहिए, नहीं तो इसमें मौजूद शुगर पार्टिकल्स मोटापे का कारण बन सकते है।

* उच्च ब्लड प्रेशर वालों को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है, ताकि ब्लड ग्लूकोज़ व इंसुलिन की मात्रा सही तरह से बनी रह सके। इसलिए, कम ब्लड प्रेशर वालों को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए, वरना उनका ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है।

* सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को अंजीर के पत्तों से कभी-कभी जलन और खुजली की समस्या भी हो सकती है। इसमें मौजूद फ्यूरोकोमोरिंस नामक तत्व त्वचा की समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

* किसी-किसी इन्सान को अंजीर खाने से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए यह खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें।

* अगर आप ब्लड को पतला करने के लिए दवा ले रहे हैं तो आपको विटामिन K की मात्रा एक समान रखनी चाहिए। इसलिए ऐसी स्थिति में अचानक से बहुत ज़्यादा अधिक अंजीर खाने से दिक्कत हो सकती है।

* अंजीर कुछ लोगों को कॉन्स्टिपेशन ट्रीटमेंट में भी मदद कर सकती है। लेकिन काफी अधिक अंजीर खाने से कुछ लोगों को डायरिया भी हो सकता है।

* आप रोज़ाना तीन से लेकर पाँच अंजीर को खा सकते हैं है वो भी बिना किसी नुकसान के। मगर हाँ, अगर आप किसी तरह की दवाइयों को खा रहे हैं, तो पहले आप अपने डॉक्टर से राय ले ले उसके बाद ही अंजीर को खाए।

* हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का विशेष गुण होने की वजह से जिन लोगों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही अंजीर को खाना चाहिए। नहीं तो यह उनके लिए बहुत ही ज़्यादा नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।

* बहुत सारे लोगों को फ्रूट एलर्जी भी होती है, जो कई तरह के फलों को खाते हैं उनकी त्वचा में सूजन और खुजली देखी जा सकती है। जिन लोगों ने ऐसे कोई भी तरह के लक्षण पहले देखा हैं तो, उन्हें भी डॉक्टर की राय के बिना अंजीर को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

Read More:- सफ़ेद पानी का इलाज– सफ़ेद पानी के लक्षण और 100% उपचार (2023)

अंजीर को कैसे खाना चाहिए 

वैसे तो अंजीर को आप पूरा साल और किसी भी प्रकार से खा सकते है लेकिन अगर आप यह जान जायेंगे की सही तरीके से अंजीर कैसे खाई जाती है तो इसके आपको दुगने फ़ायदे मिल सकते हैं।

तो  चलिए जानते है अंजीर को कैसे खाना चाहिए -:

* अंजीर को खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे कच्चा इसके बीज के साथ खाना।

* चार – पाँच अंजीर को दो कप पानी में उबाल ले और जब पानी आधा रह जाए तो उस पानी को छानकर हल्का सा ठंडा करके उसे पी ले तो उससे आपको पेट की बिमारियों में राहत मिलेगी।

* दाँत और खुजली जैसे रोग में आराम पाने के लिए छुआरे और बादाम के साथ अंजीर को खा सकते है।

* सौंफ और पके अंजीर को एक ही मात्रा में मिलाकर इसको खाए, जिससे पेट का हाज़मा सही रहेगा।

* रात में ही तीन या चार अंजीर को पानी में भिगोकर रख दे सुबह इसके पानी को निकाल दें और अंजीर को खा ले।

* अंजीर को आप खाने के साथ सलाद के रूप में भी खा सकते है।

लोगो ने यह भी पूछा- (FAQ)

Q.1 अंजीर को खाने का सही तरीका क्या है?

Ans एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप अंजीर खाते है तो इसे आपको 2 अंजीर को रात में भिगोकर रख देना है और सुबह खाली पेट खा लेना चाहिए अगर आप ऐसा करते है तो इससे शरीर की कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है।

Q.2 1 दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए?

Ans अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ है और इसे कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल कर रहे है तो एक दिन में आपको 2 से 3 अंजीर को ही खाना चाहिए।

Q.3 अंजीर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

Ans अंजीर के सेवन से शरीर की कमजोर इम्युनिटी ठीक होती है कैल्शियम की कमी को दूर करके दाँत और हड्डियों को मजबूत करता है घुटनो और जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है इसके अलावा ब्लड प्रेशर, अस्थमा, टीवी के अलावा पेट की समस्याओं में बहुत लाभकारी होता है।

Q.4 अंजीर की तासीर क्या होती है?

Ans अंजीर की तासीर की बात करें तो इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए अंजीर का सेवन हमेशा ठंड के मौसम में ही करना चाहिए जिससे अधिक फायदा हो अगर आप इसका सेवन गर्मी के दिनों में करते है तो इससे आपको पेट से जुड़े नुकसान भी हो सकते है।

इन्हे भी पढ़े?
किचन के सामान की लिस्ट – Kitchen Saman List In Hindi (2023)
Student Ka Full Form- स्टूडेंट का फुल फॉर्म क्या हैं? (2023)
Goa Me Kitne Jile Hai 2023 गोवा में कितने जिले है?
लैंडमार्क किसे कहते हैं: Landmark Ka Matlab Kya Hota Hai?
थैंक्स का रिप्लाई क्या दे जाने Best 15+ Thank You रिप्लाई Tips

निष्कर्ष 

तो दोस्तों इस लेख में बताया गया है कि अंजीर क्या है, अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane ke Fayde) क्या होते है।, अंजीर के कितने प्राकार होते हैं, अंजीर को कैसे खाना चाहिए और अंजीर को खाने के क्या नुकसान हो सकते है। इस जानकारी से यह निष्कर्ष निकलता है कि अंजीर से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिल सकते हैं।

साथ ही साथ अंजीर के फायदो के साथ अंजीर के कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। इसलिए, अंजीर को खाने से पहले एक बार आप अपने डॉक्टर से ज़रूर राय लें ले और यह भी पता करले कि आपको किस प्रकार अंजीर को खाना चाहिए। अंजीर के बहुत सारे गुणों को लोगों को बताने के लिए इस लेख को ज़रूर शेयर करें।

Leave a Comment